Menu Close

प्रेरणादायक सुविचार

अच्छे सुविचार कठिन परिस्थितियों में इंसान के मार्गदर्शन का कार्य करते हैं। कुछ ऐसे ही बहुमूल्य सुविचार प्रस्तुत हैं।

Best Quotes for the Morning Assembly

 

खुद वो बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं।
—महात्मा गाँधी

तीन चीजें अधिक समय तक नहीं छुप सकती: सूरज, चंद्रमा और सत्य।
—भगवान गौतम बुद्ध

जीवन की लम्बाई नहीं, गहराई मायने रखती है।
—राल्फ वाल्डो इमर्सन

कभी भी जो काम आप आज कर सकते हैं उसे कल पर मत टालिए।
—बेंजामिन फ्रैंकलिन

महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।
—ए पी जे अब्दुल कलाम

जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।
—अल्बर्ट आइंस्टीन

उत्कृष्टता वो कला है जो प्रशिक्षण और आदत से आती है। हम इस लिए सही कार्य नहीं करते कि हमारे अन्दर अच्छाई या उत्कृष्टता है, बल्कि वो हमारे अन्दर इसलिए हैं क्योंकि हमने सही कार्य किया है। हम वो हैं जो हम बार बार करते हैं।इसलिए उत्कृष्टता कोई कार्य नहीं बल्कि एक आदत है।
—अरस्तु

सफलता एक घटिया शिक्षक है। यह लोगों में यह सोच विकसित कर देता है कि वो असफल नहीं हो सकते।
—बिल गेट्स

अज्ञानी होना उतनी शर्म की बात नहीं है जितना कि सीखने की इच्छा ना रखना।
—बेंजामिन फ्रैंकलिन

कोई काम शुरू करने से पहले, स्वयम से तीन प्रश्न कीजिये – मैं ये क्यों कर रहा हूँ, इसके परिणाम क्या हो सकते हैं और क्या मैं सफल होऊंगा। और जब गहरई से सोचने पर इन प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर मिल जायें, तभी आगे बढें।
—चाणक्य

एक श्रेष्ठ व्यक्ति कथनी में कम, करनी में ज्यादा होता है।
—कन्फ्यूशियस

परिश्रम सौभाग्य की जननी है।
—बेंजामिन फ्रैंकलिन

अपनी क्षमताओं को जान कर और उनमे यकीन करके ही हम एक बेहतर विश्व का निर्माण कर सकते हैं।
—दलाई लामा

मैं अकेली हूँ, लेकिन फिर भी मैं हूँ।मैं सबकुछ नहीं कर सकती, लेकिन मैं कुछ तो कर सकती हूँ, और सिर्फ इसलिए कि मैं सब कुछ नहीं कर सकती, मैं वो करने से पीछे नहीं हटूंगी जो मैं कर सकती हूँ।
—हेलेन केलर

आँख के बदले में आँख पूरे विश्व को अँधा बना देगी।
—महात्मा गाँधी

छोटी चीजों में वफादार रहिये क्योंकि इन्ही में आपकी शक्ति निहित है।
—मदर टेरेसा

0 Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copy link
Powered by Social Snap